भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इस वेडिंग सीजन रांची के बाजार में छाई ‘HO’ साड़ी, महज 40...


Last Updated:

Ranchi Market Wedding Shopping HO Sarees: रांची के बाजारों में इस वेडिंग सीजन ‘एचओ’ साड़ी की जबरदस्त मांग है. केवल 40 से 50 ग्राम वजन वाली इस जीरो वेट साड़ी पर आर्टिफिशियल डायमंड और हैंड वर्क किया गया है. इसकी कीमत 1000 से 2500 रुपये तक है. महिलाएं इसे खूब पसंद कर रही हैं.

ख़बरें फटाफट

रांची. इस बार रांची के मार्केट में खासतौर पर ‘एचओ’ साड़ी की खूब मांग देखने को मिल रही है. दरअसल, यह साड़ी की एक क्वालिटी है, जिसका नाम एचओ है. इस साड़ी की कुछ खास बातें हैं, जो इसे बाकी साड़ियों से अलग बनाती हैं. जैसे, यह एकदम जीरो वेट होती है. इसका वजन मुश्किल से 40-50  ग्राम होता है. इसे जीरो वेट साड़ी भी कहा जाता है.

रांची के अपर बाजार स्थित महावीर चौक के समीप साड़ी सेंटर के संचालक अमित बताते हैं कि यह काफी पतली और चमकदार होती है. इसकी और भी कई खासियतें हैं और इसमें काफी वैरायटी मिलती है. महिलाओं के बीच यह काफी ट्रेंड कर रही है. खासतौर पर 25 से 35 साल की उम्र की महिलाओं में इसका ज्यादा क्रेज देखा जा रहा है, जो भारी-भरकम साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं.

आर्टिफिशियल डायमंड का काम
अमित बताते हैं कि इसमें आपको आर्टिफिशियल डायमंड और नग का काम देखने को मिलेगा और ये कभी काले नहीं पड़ते हैं. इसमें पूरी साड़ी पर हाथ का काम किया जाता है. सिल्क के धागों से काम होता है और खूबसूरत कढ़ाई की जाती है. पूरी साड़ी का वजन एकदम कम होने के बावजूद इस तरह की कढ़ाई दिखने में काफी खूबसूरत लगती है.

हम लोग इसे सीधे गुजरात के सूरत से मंगाते हैं. यह वहीं बनकर तैयार होती है. इस बार वेडिंग सीजन में यह काफी ट्रेंड कर रही है. पिछले साल सिल्क आया था और उससे पिछले साल कैंडी वैरायटी थी. इस बार एचओ आया है. इसमें आपको दुल्हन से लेकर दुल्हन की बुआ और उनकी बहन तक के लिए कलेक्शन देखने को मिलेगा.

1000 से ₹2500 है रेंज
अमित बताते हैं कि इसमें सबसे सस्ती साड़ी आपको 1000 रुपये की मिलेगी. इसके बाद 2000 और फिर 2500 रुपये तक की साड़ियां हैं. कलर में भी कई सारी वैरायटी हैं. मैरून से लेकर पीच और लाइट ग्रीन तक, आपको जैसा रंग चाहिए, वैसा मिल जाएगा. तो अगर आप भी इस लग्न के सीजन में शॉपिंग करना चाहते हैं, तो रांची के महावीर चौक के पास आ जाइए. यहां ट्रेड सेंटर, कंचन साड़ी सेंटर और साड़ी घर, ये तीनों ही एक गली में देखने को मिल जाएंगे. इन तीनों जगहों पर इस साड़ी का बेहतरीन कलेक्शन मिल जाएगा.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top