आर्थिक संकट से जूझ रहे रांची नगर निगम ने बड़े होल्डिंग टैक्स बकायेदारों के खिलाफ सख्ती की तैयारी की है। ऐसे प्रतिष्ठानों को बकाया टैक्स जमा करने के लिए एक महीने की मोहलत दी जाएगी। इसके बाद भुगतान नहीं करने पर प्रतिष्ठान सील किए जाएंगे। गुरुवार को राज
.
इसे बढ़ाकर 20 से 25 लाख रुपए प्रतिदिन करने का लक्ष्य है। इसके लिए टैक्स कलेक्टरों को अपने क्षेत्र के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर उनसे वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया है। उप नगर आयुक्त ने टैक्स कलेक्टरों को भी चेतावनी दी है कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप टैक्स वसूली नहीं करने वालों का वेतन रोका जा सकता है।