![]()
रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में पैन्की चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से अरुण ओहदार और उनकी 9 साल की बेटी मिस्टी की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फोरलेन जाम कर दिया।
.
जानकारी के मुताबिक, ट्रक रांची की ओर से आ रहा था और हजारीबाग की तरफ जा रहा था। ट्रक तेज रफ्तार में था।
अरुण और मिस्टी कॉपी लेने के लिए किताब की दुकान जा रहे थे। वे घर से निकलकर सड़क किनारे खड़े थे, तभी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों के पहुंचने तक ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो चुका था। कुजू पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। स्थानीय जेएलकेएम नेत्री रूपा महतो उचित मुआवजे की मांग कर रही हैं।