भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घाट आज हो जाएंगे तैयार:46 गहरे घाटों में बैरिकेडिंग, कल 63 कृत्रिम...




छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा के लिए 501 चेंजिंग रूम बनाए गए, पहुंच पथों पर डस्ट गिराकर गड्ढों को भरा गया सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हो गई। 15 नवंबर को राजधानी के छठ घाटों पर लाखों श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे, जबकि 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा। व्रतियों के स्वागत के लिए शहर में आस्था के घाट शनिवार दोपहर तक तैयार हो जाएंगे। शहर के 72 नदी-तालाबों पर बने घाटों सहित 63 कृत्रिम घाटों की साफ- सफाई लगभग पूरी हो गई है। 72 नदी- तालाबों पर लाइट और साज- सजावट का काम चल रहा है। वहीं, विभिन्न कॉलोनियों में 63 कृत्रिम घाट बनकर तैयार हैं। रविवार को दोपहर में सभी कृत्रिम घाटों में पानी भरा जाएगा, ताकि व्रतियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। इस बार मानसून में रांची में सामान्य से 18 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इसकी वजह से शहर के नदी, तालाब लबालब हैं। इसलिए निगम ने 46 हाई रिस्क वाले घाटों में बैरिकेडिंग कराई है। पहली बार छठ पूजा से पहले ही घाटों पर तैयारियां पूरी : राजधानी में पहली बार छठ पूजा से पहले ही छठ घाट पूरी तरह तैयार हो गए हैं। तालाबों की सफाई से लेकर बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम का काम पहले से ही शुरू कर दिया गया था। इस वजह से अधिकतर घाट तैयार हो गए हैं। शुक्रवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ पांच अलग-अलग क्षेत्रों के छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा समितियों ने निगम की साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था पर संतुष्टि जताई। इस दौरान नगर आयुक्त ने वार्ड-10 के विवेकानंद पार्क घाट पर जल की शुद्धता के लिए अधिक मात्रा में फिटकरी डालने और संपर्क पथ की सफाई करने का निर्देश दिया। वार्ड-28 के मधुकम तालाब में पेंटिंग, फिटकरी डालने और जल की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए कहा। लाइन टैं​क (तालाब)… सज-धज कर व्रतियों के स्वागत के लिए तैयार
कहां-कहां से आते हैं श्रद्धालु : रातू रोड, लोहरा कोचा, थड़पखना, भुताहा तालाब, कचहरी रोड से लोग आते हैं। चडरी सरना समिति के अध्यक्ष सबलू मुंडा ने बताया कि यहां 20 हजार से अधिक लोग आते हैं। सुरक्षा : 4 फीट की गहराई के बाद बैरिकेडिंग कर दी गई है। एनडीआरएफ की टीम रहेगी और 10-15 गोताखोर तैनात रहेंगे।
सुविधा : 4 लाइट गेट बनाए गए हैं। तालाब के अंदर मेटल लाइट लगाई गई है। समिति की ओर से 301 सूप बांटा जाएगा।
विशेष : सुबह और शाम घाट पर गंगा आरती, झांकी और भजन का आयोजन होगा। गंगा आरती के लिए बनारस से टीम आएगी। इन स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम छठ घाट, हजारों श्रद्धालु देंगे अर्घ्य…
वार्ड कृत्रिम छठ घाट का स्थान
3 एदलहातू
6 बांधगाड़ी
9 हाउसिंग कॉलोनी, बरियातू
13 केतारी बगान
26 हरमू पेट्रोल पंप के पीछे
26 ढीपा टोली, झरी भैया
26 ताराचंद सर, चेतन टोली
26 वीर कुंवर सिंह पार्क
27 न्यू आनंद नगर
27 आनंद नगर
27 संस्कृत कॉलेज परिसर
27 पिंटू सिंह कॉलेज के पीछे
27 भवानी नगर
27 श्री नगर रोड नंबर-01
27 श्री नगर रोड नंबर-05
28 मधुकम रोड नंबर-05
28 न्यू मधुकम रोड नंबर-05
28 इरगू टोली
28 नवीन ठाकुर के पास
28 शुभम सिंह के घर के पास
28 स्वर्ण जयंती नगर
28 राहुल चौधरी के घर के पास
28 साईं विहार कॉलोनी
29 पहाड़ी टोला
31 शिव मंदिर, पिस्का मोड़
34 जमुना नगर रोड नंबर-04
34 करम चौक पुल के पास
34 जमुना नगर रोड नंबर-01
34 विद्यानगर
36 अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी
37 न्यू कॉलोनी ग्राउंड
37 साइट-4 ई टाइप
38 आदर्श नगर
38 साई सिटी
39 बंगाली मैदान
39 बुढ़िया दुकान
39 डायमंड फील्ड
39 धुर्वा डीटी 184 के सामने
39 आवास डीटी 193 के पास
39 आवास डीटी 260 के पास
39 आवास डीटी बी-3-500
39 टूटल पुल शिव मंदिर
39 टूटल पुल ट्रांसफार्मर के पास
40 पंचवटी मैदान
40 बुढ़िया दुकान
40 टूटा पुल के पास
40 महावीर मंदिर के पास
40 टंकी साइट
40 ए-टाइप सेक्टर-03
40 एएन-टाइप
40 सेक्टर-45
41 दिल्ली कैंटीन फील्ड
41 पार्षद घर के सामने
41 कोयला टाल
41 सीडी-570
41 बी-167
41 गांधी आश्रम के सामने
41 वॉलीबॉल मैदान
41 ई-टाइप
48 छप्पन सेट, डोरंडा
48 छप्पन सेट, गवर्नमेंट स्कूल
50 हवाई नगर रोड नंबर-5 1500 अतिरिक्त लाइटें लग रहीं : महिला व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों पर 501 चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं। वहीं, घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों पर स्ट्रीट लाइट के अलावा 1500 अतिरिक्त लाइटें लगाई जा रही हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top