Last Updated:
Aaj Ka Mausam 14 November: पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. खासकर जम्मू-कश्मीर के घाटी वाले इलाके में लगातार हिमपात हो रहा है. उधर, समंदर में एक और चक्रवाती तूफान का माहौल बन रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि 16 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में नया तूफान अपने फुल फॉर्म में आ सकता है. उसके बाद यह तटवर्ती इलाकों की ओर बढ़ेगा.
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान एक्टिव हो रहा है.
Aaj Ka Mausam 14 November: चक्रवाती तूफान अर्नब और मुरासु के गए अभी ज्यादा दिन नहीं बीते हैं. अब पहाड़-मैदान से लेकर समंदर तक में नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है. हिमालय क्षेत्र में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है. कश्मीर के घाटी वाले इलाके में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी है. वहीं, दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादलों के आने-जाने का सिलसिला चल रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने की बात कही है. IMD के विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल यह सिस्टम लो प्रेशर एरिया के तौर पर एक्टिव है, जो आने वाले कुछ घंटों में डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा. उसके बाद 16 नवंबर 2026 तक इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. बता दें कि कुछ सप्ताह पहले ताबड़तोड़ दो चक्रवाती तूफानों ने तटवर्ती इलाकों में खूब तबाही मचाई थी. अब एक और खतरा मंडराने लगा है.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…