भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा के धनगांवा गांव में देवी मंडप में चोरी:चांदी के मुकुट, पीतल...




चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड स्थित धनगांवा गांव में चोरों ने देवी मंडप को निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर भगवती माता के श्रृंगार का सामान समेत कई वस्तुओं की चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों को मंदिर में चोरी होने की जानकारी मिली। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मंदिर पहुंचकर देखा तो सामान गायब था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। मंदिर में चोरी की खबर फैलने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। चांदी का मुकुट और पीतल की घंटियां चोरी ग्रामीणों के अनुसार, चोर मंदिर से भगवती माता का चांदी का मुकुट, गले के हार, पीतल की घंटियां और बाल्टी समेत कई सामान ले गए हैं। वहीं, मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। उन्होंने बताया कि मंदिर से चांदी का एक मुकुट चोरी हुआ है। जिसकी अनुमानित कीमत 5 से 6 हजार रुपए है। ग्रामीणों की ओर से दो सोने के लॉकेट चोरी होने की बात कहे जाने पर थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि लॉकेट सोने के नहीं, बल्कि चांदी के थे। इसके अलावा पीतल की घंटियां चोरी होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लिखित आवेदन मिलने पर दर्ज होगी प्राथमिकी थाना प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि पुलिस को अब तक इस मामले में लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपियों तक पहुंचने के लिए प्रयास कर रही है। इधर, ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरी गए सामान की जल्द बरामदगी करने और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर जैसे धार्मिक स्थल पर चोरी की घटना से लोगों की आस्था प्रभावित हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top