भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा पशु मेला- नेपाल से आई 5 लाख की भैंस:वजन 350 किलोग्राम,...




झारखंड के चतरा जिले में जतराहीबाग का ऐतिहासिक पशु मेला इन दिनों चर्चा में है। इस बार मेले का मुख्य आकर्षण नेपाल से लाई गई मुर्रा नस्ल की भैंस है। व्यापारी अभय यादव ने इस भैंसे की कीमत पांच लाख रुपए रखी है। इसका वजन करीब 350 किलोग्राम (साढ़े तीन क्विंटल) है। खरीदारों की पहली पसंद
यह भैंस सुबह और शाम दोनों समय मिलाकर एक दिन में कुल 50 लीटर यानी एक समय में 25 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है। अपनी इसी खासियत और मुर्रा नस्ल की भारी मांग के कारण यह खरीदारों की पहली पसंद बनी हुई है। अभय यादव के अनुसार, इसे स्वस्थ रखने के लिए मक्का, जौ, गेहूं, सरसों की खली, चोकर, मिनरल मिक्सचर और बाईपास फैट के साथ 6 से 8 किलोग्राम सांद्रित दाना दिया जाता है। साथ ही पाचन के लिए 5 से 6 किलोग्राम सूखा चारा और भरपूर ताजा पानी इसकी डाइट में शामिल है। 2 लाख 75 हजार रुपए की गाय
मेले में सिर्फ यही नहीं। बल्की हरियाणा से लाई गई मुर्रा नस्ल क दूसरी भैंस भी मौजूद है, जिसकी कीमत 2 लाख 85 हजार रुपए है। यह 20 लीटर दूध देती है। इसके अलावा 2 लाख 75 हजार रुपए की कीमत वाली होल्स्टीन फ्रीजियन (HF) नस्ल की विदेशी गाय भी यहां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। राजा-महाराजाओं के काल के इतिहास को अपने आंचल में समेटे और आधुनिक पशुपालन की मिसाल पेश करता यह चतरा का पशु मेला आज भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था और परंपरा का बेजोड़ संगम बना हुआ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top