भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दो प्रसूताओं की मौत, नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन निलंबित:नई भर्ती, प्रसव-ऑपरेशन पर...




मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज रोड पर स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम का क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई दो प्रसूताओं की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने की है। सिविल सर्जन डॉ एके श्रीवास्तव ने यह कदम उठाया है। नर्सिंग होम में नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जांच के लिए पांच डॉक्टरों की एक टीम बनाई है। इस टीम को 72 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन कार्यालय के अनुसार, नर्सिंग होम संचालिका डॉ प्रिया सिन्हा का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। उन्होंने दोनों प्रसूताओं की मौत के कारणों के संबंध में जो जानकारी दी, वह पर्याप्त नहीं थी। जांच दल में डॉ सुषमा सबनम होरो, डॉ नीलम होरो, डॉ अर्चना तिवारी, डॉ गौतम यादव और डीडीएम शशिकांत तिवारी शामिल हैं। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह दो महिलाओं की प्रसव के बाद मौत हो गई थी। आरोप है कि घटना के बाद संचालिका और अस्पतालकर्मी मरीजों को छोड़कर भाग गए थे, जिससे नवजात बच्चे एक एएनएम के भरोसे रह गए थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top