भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा पुलिस ने राहुल दुबे के तीन गुर्गे दबोचे:कोयलांचल में लेवी के...




चतरा पुलिस ने कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोयलांचल में लेवी (रंगदारी) के लिए दहशत फैलाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से खदान क्षेत्रों में एक बड़े संभावित हादसे को टाल दिया गया है। पकड़े गए अपराधियों में बोकारो के रहने वाले संजय मूर्ति और आलोक कुमार सिंह के अलावा हजारीबाग का अजय करमाली शामिल है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 6 जिंदा गोलियां, 3 मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। टंडवा एसडीपीओ (SDPO) प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि ये अपराधी आम्रपाली और राजधर साइडिंग में फायरिंग करने के लिए ही पिपरवार में इकट्ठा हुए थे। पूछताछ में इन्होंने यह भी कबूल किया है कि वे पहले भी राहुल दुबे के इशारे पर लेवी की मांग और कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इन अपराधियों ने चतरा के आम्रपाली, अशोका माइंस और राजधर साइडिंग के साथ-साथ रामगढ़ के बरकाकाना, हजारीबाग के केरेडारी और रांची के खेलारी जैसे कई महत्वपूर्ण कोयला क्षेत्रों की रेकी भी कर ली थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top