भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा पुलिस ने TSPC के दो नक्सली दबोचे:दोनों रंगदारी और आगजनी मामलों...




चतरा पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान 29 वर्षीय मसी तिग्गा और 45 वर्षीय किरण नगडवार के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई को नक्सलवाद और संगठित अपराध पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है। ये दोनों नक्सली रंगदारी, आगजनी और यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) सहित दर्जनों संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी से इलाके में दहशत फैलाने वाले उग्रवादियों को बड़ा झटका लगा है। चतरा के पुलिस अधीक्षक (SP) अनिमेष नैथानी के निर्देश पर इलाके में लगातार सघन नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टंडवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने पिपरवार थाना कांड संख्या 23/25 (आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट) में वांछित इन दोनों हार्डकोर नक्सलियों को धर दबोचा। पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों नक्सलियों का एक लंबा और खौफनाक आपराधिक इतिहास रहा है। मसी तिग्गा और किरण नगडवार पर चतरा और रांची जिले के पिपरवार, टंडवा और खलारी थानों में रंगदारी मांगने, आगजनी करने, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, सीएलए (CLA) और यूएपीए (UAPA) जैसी गंभीर धाराओं के तहत करीब दर्जनों मामले पहले से ही दर्ज हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top