भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में अवैध लकड़ी तस्करी नाकाम:24 बोटा लकड़ी से लदा ट्रैक्टर जब्त,...




चतरा पुलिस ने अवैध लकड़ी तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल करते हुए 24 पीस लकड़ी से लदा ट्रैक्टर जब्त किया है। यह लकड़ी झारखंड के मनातू जंगल क्षेत्र से काटकर पड़ोसी राज्य बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगलों में अवैध कटाई कर लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। नाकेबंदी कर ट्रैक्टर का पीछा पुलिस टीम ने रणनीति के तहत रहरिया चौक और आसपास के संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी। देर रात रहरिया चौक के पास एक संदिग्ध नीले रंग का ‘ACE’ ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर चालक ने ट्रैक्टर को मुख्य सड़क से हटाकर खेतों की ओर मोड़ दिया और भागने का प्रयास किया। चालक अपने साथियों के साथ अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। ट्रॉली में मिला 24 बोटा अवैध लकड़ी पुलिस ने ट्रैक्टर की ट्रॉली की तलाशी ली, जिसमें अवैध रूप से काटे गए 24 बड़े बोटे लकड़ी लदे पाए गए। जांच में सामने आया कि तस्कर झारखंड की वन संपदा को नुकसान पहुंचाते हुए इसे बिहार बॉर्डर के सलैया क्षेत्र में खपाने की तैयारी में थे। पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टर (इंजन नंबर C490BT11161337) को जब्त कर लिया है और लकड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है। मामला दर्ज, तस्करों की तलाश जारी इस मामले में प्रतापपुर थाना कांड संख्या 42/2026 के तहत ट्रैक्टर मालिक रामविशुन यादव और अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और भारतीय वन अधिनियम की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा की लूट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल फरार तस्करों और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में वन माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top