भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में तेज रफ्तार बाइक-बोलेरो की टक्कर:इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा...




चतरा के इटखोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा हजारीबाग-चतरा मेन रोड पर पथरिया मोड़ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे हजारीबाग की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार और बेकाबू बोलेरो ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम हादसे में मयूरहंड प्रखंड के ढोढ़ी मंधनिया गांव निवासी 25 वर्षीय छोटू दास और 35 वर्षीय भोला दास गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक इटखोरी में निजी काम निपटाकर अपने घर लौट रहे थे। सूचना मिलते ही इटखोरी थाना के सब-इंस्पेक्टर दुखीराम महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान दोनों के पैरों में गंभीर चोट और फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया। वहां से भोला दास को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं छोटू दास का इलाज हजारीबाग में जारी है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच में जुटी, गांव में पसरा मातम घटना के बाद मृतक के गांव मंधनिया में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बोलेरो और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिन्हें क्रेन की मदद से थाने लाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top