भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में बेलागंज विधायक के बेटे के गार्ड की हत्या:एसपी आवास के...




चतरा जिले में एसपी आवास के सामने मंगलवार को दिनदहाड़े एक निजी सुरक्षाकर्मी ने अपने ही साथी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गया जी (बिहार) के बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव के सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई। पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। रॉकी यादव, जो चतरा में बाईपास निर्माण का कार्य कर रही ‘रमियां कंस्ट्रक्शन’ के मालिक हैं, किसी मामले को लेकर एसपी आवास पहुंचे थे। ‘खैनी’ मांगने और आपसी रंजिश को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई जानकारी के अनुसार, एसपी आवास के बाहर खड़े उनके दोनों निजी अंगरक्षकों के बीच ‘खैनी’ मांगने और आपसी रंजिश को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। इसी बहस के दौरान एक गार्ड ने दूसरे पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, आरोपी गार्ड ने कुल दो राउंड फायरिंग की। पहली गोली रॉकी यादव की फोर्ड एंडेवर कार की छत पर लगकर मिस फायर हो गई, जबकि दूसरी गोली सीधे दूसरे गार्ड की आंख में जा लगी। इस हमले में गार्ड की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गोलीबारी के बाद आरोपी गार्ड ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन एसपी आवास की सुरक्षा में मुस्तैद सरकारी जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे खदेड़कर धर दबोचा। पुलिस ने रॉकी यादव की गाड़ी को जब्त किया चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी प्राइवेट गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और रॉकी यादव की गाड़ी को जब्त कर लिया है। मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन तफ्तीश कर रही है और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top