भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में 11 लाख की अफीम जब्त, तस्कर गिरफ्तार:मोजे में छिपाकर पंजाब...




चतरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर लगभग 11 लाख रुपए मूल्य की अफीम जब्त की है। यह अफीम मोजे में छिपाकर पंजाब भेजी जा रही थी। एसपी अनिमेष नैथानी को 26 अगस्त की रात गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा-गया मुख्य मार्ग (NH-22) के रास्ते अफीम की एक बड़ी खेप पंजाब भेजी जा रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि तस्कर अफीम छिपाने के लिए मोजे का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस अवैध धंधे में अब महिलाओं को भी शामिल किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। टीम ने लरकुआ मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक भागने लगा, जिसे मुस्तैद जवानों ने खदेड़ कर दबोच लिया। पकड़े गए युवक की पहचान लावालौंग थाना क्षेत्र के कोलकोले निवासी 19 वर्षीय पवन कुमार यादव के रूप में हुई है। सघन तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोजों के अंदर छिपाकर रखा गया 2.05 किलो गीला अफीम और 3,150 रुपए नकद बरामद हुआ। जब्त अफीम की कीमत करीब 11 लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पंजाब में शादी-पार्टियों में वेटर का काम करता था और इसी आड़ में वह बड़े तस्करों के इशारे पर माल सप्लाई करता था। सफर के दौरान उसे मोबाइल इस्तेमाल करने की सख्त मनाही थी। एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि यह तस्कर पहले भी हरियाणा और पंजाब में अफीम की सप्लाई कर चुका है। मास्टरमाइंड तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए अब तस्करी में महिलाओं का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सफेदपोशों की तलाश में जुट गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top