भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ में बंद मकान से मिला शव:15 अगस्त से लापता था युवक,...




रामगढ़ जिले के कोयरी टोला में एक बंद पड़े निर्माणाधीन मकान से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान पारसौतिया निवासी गोपाल के रूप में हुई है, जो पिछले 15 अगस्त से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना उस समय सामने आई, जब बंद मकान से तेज दुर्गंध आने लगी। आसपास के लोगों ने दुर्गंध की शिकायत की और अंदर जाकर देखा तो एक शव पड़ा हुआ था। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव लगभग 5 दिन पुराना था और उस पर कीड़े पड़ गए थे, जिससे तेज बदबू आ रही थी। मृतक गोपाल दैनिक मजदूरी का काम करता था। उसके परिवार वालों ने 15 अगस्त से लापता होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस अब हर बिंदु पर जांच कर रही है कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का। आसपास के लोगों ने बताया कि यह अर्ध-निर्मित मकान कई दिनों से बंद पड़ा था और इसे धर्मशाला के रूप में बनाया जा रहा था। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि गोपाल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन यह घटना कैसे हुई, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top