![]()
चतरा जिले में बीते 24 घंटों के दौरान हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना शनिवार सुबह हंटरगंज थाना क्षेत्र के समीप हुई, जहां कांग्रेस नेता श्रवण साव की माता मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का शव कई टुकड़ों में बंट गया। हाईवा उन्हें करीब 200 फीट तक सड़क पर घसीटता ले गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। हादसे के बाद की तस्वीरें देखें… स्कूटी सवार युवक की भी गई जान दूसरी घटना शुक्रवार देर शाम की है। हादस कुल्लू मोड़ पर हुई। जहां आजाद नगर निवासी 21 वर्षीय मो. रेहान अपने एक साथी के साथ स्कूटी से हजारीबाग से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल रेहान को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम दोनों घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने चतरा-डोभी मेन रोड को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने और फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले में तेज रफ्तार वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है। ट्रैफिक नियमों की लगातार अनदेखी की जा रही है। हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि हाईवा की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे जब्त कर लिया जाएगा। —————————————— इसे भी पढ़ें… बाजार गए थे घरवाले, घर में किशोरी ने दी जान:परिजन बोले- 15 दिनों से रह रही थी उदास, पिता सड़क किनारे बेचते हैं कपड़ा कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरवा बस्ती के आजाद मोहल्ला में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। मृतका की पहचान रौशन चंद्रवंशी की पुत्री रिया कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय रिया की मां और भाई बाजार गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। जब दोनों बाजार से लौटे तो रिया घर में नहीं दिखी। खोजबीन के दौरान वे दूसरी मंजिल स्थित कमरे में पहुंचे, जहां रिया फांसी के फंदे से झूलती मिली। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। यहां पढ़ें पूरी खबर…
Source link