भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में 3.50 लाख रुपए की अफीम बरामद:एक तस्कर गिरफ्तार, जिला पुलिस...




चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके पास से 3.50 लाख रुपए की 600 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुकेश कुमार गंझू (उम्र 25 वर्ष), पिता सुरेश गंझू, निवासी ग्राम मंधनिया, थाना लावालौंग, जिला चतरा के रूप में की गई है। सुरक्षाबलों ने तस्कर के पास से एक बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। 27 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे SSB और लावालौंग थाना पुलिस की टीम पसागम से होसिर लौट रही थी। तभी होसिर से पसागम जा रहे दो बाइक सवार संदिग्ध पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने लगे। पुलिस ने तुरंत पीछा कर मुकेश कुमार गंझू को पकड़ लिया, जबकि दूसरा तस्कर भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए संदिग्ध की जब बाइक की डिक्की की जांच की गई, तो उसमें से 600 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top