भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Giridih Parasnath Hills | Police CRPF Seize Massive Explosives Stock



गिरिडीह में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने पारसनाथ की पहाड़ियों में तलाशी के दौरान विस्फोटक सामग्री बरामद की। सामान 29 अक्टूबर को चतरो गांव के जोकाई नाला और सतकटिया के पहाड़ी-जंगली इलाकों से मिला।

.

बरामद सामान में 494 जिलेटिन स्टिक, 16 कमर्शियल डेटोनेटर और करीब 1800 मीटर कॉर्डेक्स वायर शामिल हैं। टीम को दो क्षतिग्रस्त वायरलेस सेट, एक स्पीकर और अन्य सामान भी मिला।

पुलिस के मुताबिक, 28 अक्टूबर की रात गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार और CRPF की 154वीं बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि नक्सलियों ने पारसनाथ के पहाड़ी इलाके में विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान छिपाया है।

इसके बाद संयुक्त टीम बनाकर तलाशी अभियान चलाने का फैसला लिया गया। CRPF की 154वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट भट्टाचार्य उपाध्याय भाष्कर और खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में CRPF, जैप और जिला पुलिस बल के जवानों ने तलाशी ली।

टीम ने कानीडीह, चतरो, जोकाई नाला और सतकटिया के पहाड़ी-जंगली इलाकों में अभियान चलाया। 29 अक्टूबर की सुबह से दोपहर तक चली तलाशी में जंगल में छिपाई गई सामग्री मिली।

बरामद 494 जिलेटिन स्टिक EMULDYNE कंपनी की हैं। 16 कमर्शियल डेटोनेटर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त थे। कॉर्डेक्स वायर के नौ बंडल मिले। पुलिस के मुताबिक, हर बंडल में करीब 200 मीटर वायर था।

इसके अलावा काले रंग के राइफल की सीलिंग के दो पीस, एक क्षतिग्रस्त स्पीकर और दो क्षतिग्रस्त वायरलेस सेट मिले। इनमें एक मोटोरोला और दूसरा TALKABOUT कंपनी का सेट है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top