भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ में ट्रक के चकमा देने से दो गाड़ियां टकराईं:श्रीराम चौक पर...




रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के श्रीराम चौक पर ट्रक के चकमा देने से कमांडर और अर्टिगा कार टकरा गईं। हादसे में 8 लोग घायल हुए। सभी को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्टिगा कार में पांच लोग सवार थे। वे रजरप्पा मंदिर में पूजा करने के बाद बिहार लौट रहे थे। कमांडर में भी पांच लोग सवार थे। टक्कर में अर्टिगा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचे समाजसेवी अंकित सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दो टेंपो में बैठाकर सदर अस्पताल भेजा। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है, हालांकि उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर कुजू ओपी ले गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top