Last Updated:
Skin Care Tips: झारखंड की राजधानी रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता बहुत ही मशहूर हैं. वह बताती हैं कि घर में नीम पाउडर के साथ गुलाब जल और थोड़ा सा एलोवेरा जेल इन तीन चीजों का मिश्रण से ही आप घर में ही फेस वॉश बना सकते हैं. बाजार के केमिकल को छोड़कर आप इसे घर में ही तैयार कर सकते हैं. इसके कई सारे फायदे भी मिलेंगे. जैसे पिंपल्स और दाग धब्बे से आपको तुरंत छुटकारा मिल सकता है.
सुनीता बताती हैं कि इसके लिए सबसे पहले आपको नीम का पाउडर लेना होगा. यह आपको बाजार में भी ऑर्गेनिक मिल जाएगा. आधा चम्मच लें और इसमें थोड़ा सा गुलाब जल और थोड़ा सा एलोवेरा डालकर अच्छे से इसको मिला लें और फिर चेहरे में लगा लें. इसके बाद कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए इसे लगा हुआ छोड़ दें.
इसके बाद जब 10- 15 मिनट हो जाए तो इसको बढ़िया से मसाज करते-करते इसको ठंडा पानी से धो लेना है. जहां चेहरा धोने के बाद आपको कोई बढ़िया मॉइश्चराइजर क्रीम लगा लेना है. इसे आप हर दिन भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है, लेकिन एक बार कान के पीछे पैच टेस्ट जरूर कर लें कि कहीं आपको एलर्जी तो नहीं हो रही है. अगर आप इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करते हैं तो नीम का पाउडर से दाग धब्बे व पिंपल्स यह सारी जो समस्या होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यह फिर आपको देखने को नहीं मिलेगी और जो गुलाब जल है वह चेहरे को काफी फ्रेश और तरो ताजा रखता है. दिनभर के थकान के बाद यह गुलाब जल आपके चेहरे को एक बार फिर से फ्रेश कर देगा.
सुनीता बताती हैं कि बाहर वाले केमिकल फेस वॉश से यह बहुत अच्छा है. आप घर में ही इस पेस्ट से हर दिन सुबह या शाम जब आपको टाइम मिले, आप चेहरा धो सकते हैं. इससे प्राकृतिक तौर पर आपका चेहरा एकदम साफ हो जाएगा. आपको फिर फेसवॉश तक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.