भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ISRO NVS-03 Satellite Launch Live Updates | इसरो का नया नेविगेशन सैटेलाइट...


होमताजा खबरदेश

आधी रात को गरजेगा इसरो का बाहुबली, स्वदेशी एटॉमिक घड़ी के साथ NVS-03 का लॉन्च

Last Updated:

ISRO GSLV F18 NVS 03 Launch LIVE: इसरो आज रात 11.51 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से जीएसएलवी-एफ18 रॉकेट के जरिए एनवीएस-03 सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है. यह भारत के स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम नाविक की दू…और पढ़ें

आधी रात को गरजेगा इसरो का बाहुबली, स्वदेशी एटॉमिक घड़ी के साथ NVS-03 का लॉन्चZoom

इसरो आज रात लॉन्च करेगा NVS-03 सैटेलाइट, NavIC को मिलेगी नई ताकत. (Photo : AI Generated)

ISRO Launch LIVE: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज (30 अक्टूबर) रात एक बड़ा स्पेस मिशन अंजाम देने जा रहा है. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से जीएसएलवी-एफ18 रॉकेट उड़ान भरेगा. इस रॉकेट के जरिए भारत की दूसरी पीढ़ी का तीसरा नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-03 अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. इसका तय समय आज रात 23 बजकर 51 मिनट रखा गया है. यह सैटेलाइट भारत के अपने रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम यानी NavIC की सेवाओं को बिना रुकावट जारी रखने के लिए तैयार किया गया है. इस मिशन की कामयाबी से देश के नेविगेशन नेटवर्क को नई मजबूती मिलेगी. इसके साथ ही सीमा सुरक्षा और नागरिक सेवाओं में लोकेशन ट्रैकिंग पहले से ज्यादा सटीक हो जाएगी.

ISRO के NVS-03 सैटेलाइट में ऐसा क्या खास है और यह कैसे काम करेगा?

एनवीएस-03 सैटेलाइट को भारत की जरूरतों के मुताबिक बेहद आधुनिक पेलोड के साथ तैयार किया गया है.

  • इस सैटेलाइट में देश में ही विकसित रूबिडियम एटॉमिक घड़ी लगाई गई है. इसके साथ कुछ अन्य आयातित एटॉमिक घड़ियां भी इसमें मौजूद हैं.
  • यह सिस्टम भारत की पूरी मुख्य भूमि के अलावा देश की सीमा से करीब 1500 किलोमीटर बाहर तक सटीक पोजीशन और समय की जानकारी देगा.
  • इसमें आम लोगों के लिए स्टैंडर्ड पोजिशनिंग सर्विस दी जाएगी. इसके अलावा सुरक्षा बलों और अधिकृत एजेंसियों के लिए खास एन्क्रिप्टेड रेस्ट्रिक्टेड सर्विस की व्यवस्था भी रहेगी.

आम आदमी की जिंदगी में क्या बदलाव आएगा?

  • इसरो की एनवीएस सीरीज के इस नए सैटेलाइट में सिविलियन इस्तेमाल के लिए एल1 फ्रीक्वेंसी बैंड जोड़ा गया है. पहले के सैटेलाइट्स में यह बैंड न होने से आम मोबाइल फोन्स में इसका सीधा इस्तेमाल सीमित था.
  • अब नए स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और फिटनेस ट्रैकर्स सीधे NavIC के सिग्नल्स को आसानी से पकड़ सकेंगे. इससे आम यूजर्स को मैप्स या अन्य नेविगेशन ऐप्स पर रास्ता तलाशते वक्त बेहतर एक्यूरेसी मिलेगी.

इसरो इस सीरीज में कुल 5 सैटेलाइट्स भेजने की योजना पर काम कर रहा है. इससे विदेशी जीपीएस नेटवर्क पर देश की निर्भरता भी काफी हद तक कम हो जाएगी.

ISRO GSLV F18 NVS 03 Launch Today | इसरो सैटेलाइट लॉन्च लाइव अपडेट



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top