भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर बूढ़ई बाजार का मशहूर देसी नाश्ता, 50 रुपए में भरपेट जुगाड़,...


Last Updated:

Buidai Bazaar Traditional Snacks: देवघर से गिरिडीह और रांची की ओर निकलने वाले लोग अगर बूढ़ई बाजार पहुंच जाएं, तो उनके कदम कुछ देर के लिए ठहर ही जाते हैं. वजह सिर्फ यहां का प्रसिद्ध मंदिर नहीं, बल्कि सड़क किनारे मिलने वाला ऐसा देसी नाश्ता भी है, जिसकी खुशबू दूर से ही लोगों को अपनी ओर खींच लेती है. महज 20 रुपए से लेकर 50 रुपए की एक प्लेट में इतना कुछ परोस दिया जाता है कि पहली नजर में ही लोग चौंक जाते हैं. चॉप, समोसा, घुघनी, मुड़ी, चूड़ा और पकौड़ी का ऐसा देसी मेल यहां सालों से लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है.

यही वजह है कि इस रास्ते से गुजरने वाले कई राहगीर बिना रुके आगे नहीं बढ़ते. बूढ़ई बाजार का यह देसी नाश्ता इलाके की पहचान बन चुका है. यहां दुकानदार एक प्लेट में मुड़ी के साथ गर्मागर्म घुघनी की सब्जी डालते हैं. इसके बाद चूड़ा, कुरकुरा चॉप, पकौड़ी और एक समोसा मिलाकर पूरा मिश्रण तैयार किया जाता है. हर निवाले में अलग-अलग स्वाद का मेल महसूस होता है. खास बात यह है कि महंगाई के दौर में भी यह भरपेट नाश्ता सिर्फ 20 से 50रुपये में मिल जाता है, इसलिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्री भी इसे खूब पसंद करते हैं.

बूढ़ई के रहने वाले ग्राहक संतोष दास ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि वह पिछले करीब 15 सालों से इस देसी नाश्ते का स्वाद ले रहे हैं. उनके मुताबिक, इस प्लेट में मुड़ी, घुघनी की सब्जी, चूड़ा, चॉप, पकौड़ी और एक समोसा दिया जाता है. यही इसका असली स्वाद है.

उन्होंने कहा कि इसका स्वाद इतना लाजवाब रहता है कि जो एक बार इसे खा ले, उसका मन बार-बार यहां आकर इसे खाने का करता है. उनके अनुसार, यही वजह है कि इस दुकान पर हमेशा ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

देवघर, गिरिडीह और रांची को जोड़ने वाले इस रास्ते पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं. ऐसे में कई लोग बूढ़ई बाजार पहुंचकर चाय के साथ इस देसी नाश्ते का भी आनंद लेते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भी यहां रुककर इस खास प्लेट का स्वाद जरूर चखते हैं.

कम कीमत, भरपूर मात्रा और देसी स्वाद ने इस नाश्ते को बूढ़ई बाजार की अलग पहचान दिला दी है. आज यह सिर्फ एक प्लेट नाश्ता नहीं, बल्कि इस कस्बे की ऐसी पहचान बन चुका है, जिसका जिक्र यहां आने वाला हर दूसरा शख्स करता नजर आता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top