Last Updated:
Silver Prices In Jaipur: लगातार सोने चांदी के भाव में गिरावट से जयपुर के सर्राफा बाजार में अभी खरीदारी की अच्छी रौनक देखने को मिल रही है. सोने-चांदी के भावों में लगातार गिरावट और स्थिरता के चलते सबसे ज्यादा चांदी के भावों ने बाजार में रौनक बढ़ा रखी हैं.
जयपुर: जयपुर में दिपावली की रौनक शुरू हो गई हैं और बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी हैं. ख़ासतौर जयपुर का चारदीवारी बाजार जो जहां दिपावली पर लोग सबसे ज्यादा खरीदारी करते हैं. वैसे तो अन्य चीजों की खरीदारी के साथ जयपुर का ज्वैलरी मार्केट भी अभी खरीदारी की रौनक से दमक रहा हैं, क्योंकि लगातार सोने चांदी के भाव में गिरावट से जयपुर के सर्राफा बाजार में अभी खरीदारी की अच्छी रौनक देखने को मिल रही है. सोने-चांदी के भावों में लगातार गिरावट और स्थिरता के चलते सबसे ज्यादा चांदी के भावों ने बाजार में रौनक बढ़ा रखी हैं.
कुछ महीने पहले तक चांदी के भाव 4 लाख रुपए प्रति किलो थे जो अब 2 लाख पर पहुंच गए हैं. चांदी के भावों में लगातार गिरावट और बाजारों में खरीदारी की रौनक को लेकर लोकल-18 ने जयपुर के सर्राफा बाजार में पहुंच कर यहां के ज्वैलर्स और व्यापारियों से बात की तो देवी प्रकाश खड़ाका बताते हैं कि अभी चांदी के भावों में गिरावट से खरीदारी के रौनक बढ़ रही हैं, लेकिन 4 लाख के भावों जिन लोगों ने चांदी खरीदीं उन लोगों में थोड़ी निराशा हैं, लेकिन कुछ महिनों में चांदी के भाव में बढ़ोतरी होगी. इसलिए भावों में गिरावट कोई चिंता की बात नहीं हैं. लेकिन अभी चांदी में गिरावट के चलते लोगों को चांदी में इन्वेस्ट करने का अच्छा मौका हैं.
दिपावली पर सोने से ज्यादा इस बार चांदी खरीदारी के आसार अधिक
लोकल-18 ने जयपुर के अन्य ज्वैलर्स से चांदी के भावों को लेकर बात की तो अधिकांश ज्वैलर्स का कहना हैं लगातार चांदी के भावों में गिरावट से लोग सोने के बजाएं अब चांदी की खरीदारी अधिक कर रहे हैं. ज्वैलर्स रामस्वरूप सोनी का कहना हैं बताते हैं जयपुर में जैवराती ज्वैलरी का भाव 1 लाख 34 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम हैं, वहीं चांदी की कीमत 2 लाख 2 हजार रुपए प्रति किलो हैं. इसलिए सोने से ज्यादा चांदी की खरीदारी के प्रति लोगों का रूझान बढ़ रहा हैं, रामस्वरूप सोनी का कहना हैं कि जिस प्रकार चांदी के भावों में लगातार गिरावट दर्ज हो रही हैं. इस स्थिति के अनुसार दिपावली तक चांदी के भावों में मंदी ही रहेगी. बल्कि चांदी के भाव 2 लाख से भी कम तक पहुंचने की संभावना हैं. ज्वैलर्स देवी प्रकाश खड़ाका का कहना हैं कि इस बार लोग दिपावली से पहले ही चांदी के सिक्के, बर्तन और देवी देवताओं की मूर्तियां काफी खरीद रहे हैं और इस बार दिपावली पर चांदी के इन सामानों की डिमांड रहने वाली हैं. औद्योगिक मांग में कमी और निवेशकों के दूरी बनाने से मात्र 271 दिन में ही जयपुर में चांदी के भाव 4 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर से 51% घटकर 29 अक्टूबर को 2 लाख प्रति किलो रुपए रह गए हैं.
क्यों गिर रहा हैं लगातार चांदी का भाव
लोकल-18 ने जयपुर के सर्राफा बाजार में लगातार चांदी में गिरावट को लेकर बड़े बायर्स और बाजार के बड़े व्यापारियों से बात की तो उनका कहना हैं कि फिलहाल चांदी के भावों में लॉन्ग टर्म मंदी का रुख नज़र आ रहा है. स्थानीय बाजार में चांदी के भाव और घटकर 1.85 से 1.90 लाख रुपए रहने का अनुमान है. 4 लाख तक पहुंचने वाली चांदी 271 दिन में चांदी आधी कीमत तक आ गई हैं. लेकिन 4 लाख रुपए प्रति किलो का स्तर छूने के बाद बड़े संस्थागत निवेशकों और ट्रेडर्स ने बाजार से पैसा निकालना शुरू किया. इससे कीमत घटती चली गई। साथ ही चीन और यूरोपीय देशों में आर्थिक सुस्ती से सोलर पैनल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में चांदी की मांग में कमी के चलते चांदी के भाव में टूट हुई हैं. चांदी के अलावा अगर बात करें जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने के भाव की तो 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,000 रूपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,08,082 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
About the Author
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…