भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने टेकराहातु पंचायत में...




चाईबासा। कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत बुधवार को सदर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिकू सावैयां के नेतृत्व में सदर प्रखंड के टेकराहातु पंचायत अंतर्गत खुंटा गांव तथा सिंबियागांव में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को लोकतंत्र, मताधिकार और निष्पक्ष चुनाव के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। आगामी एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ विशाल महारैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई। चौपाल में चाईबासा विधानसभा की सह-प्रभारी नितिमा बारी उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्रामीणों से लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया। कांग्रेस के जनआंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की। सदर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दिकु सावैयां ने भी स्थानीय लोगों से एकजुट होकर दिल्ली में आयोजित महारैली में शामिल होने की अपील की। चौपाल में स्थानीय जीवन किशोर बारी, मुचिया बारी, दिनेश बारी, तुरी बारी, विकास बारी, गोलमई सोय, पिंकी बारी, सीता बारी, सुखमति बारी, चांद बारी, सिराम बारी, किशोर सोय, सरजोम बारी, वसुंधरा बारी, पटना बारी, नीरज बारी, सुखलाल बारी, पाईकराय बोदरा, पनवती बारी, गार्ड बारी सहित अन्य उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top