भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चाईबासा में महिंद्रा यार्ड में चोरी का प्रयास:लोगों ने एक को पकड़ा,...




चाईबासा के सदर थाना क्षेत्र स्थित नीमडीह न्यू कॉलोनी में महिंद्रा ट्रैक्टर यार्ड में चोरी का प्रयास विफल कर दिया गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, महिंद्रा डीलर मनीष राम के पुराने ट्रैक्टर यार्ड में तीन युवक दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। वे यार्ड में रखे लोहे के पार्ट्स चुराने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान आसपास के लोगों को आहट सुनाई दी और वे मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख दो युवक भाग निकले, लेकिन एक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान गुट्टूसाई निवासी विक्की ठाकुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस को यार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सौंपी गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुट गई है। यार्ड की देखरेख करने वाले व्यक्ति ने बताया कि हाल के दिनों में इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले इसी यार्ड से गैस सिलेंडर की चोरी भी हो चुकी है। चोर अब खुलेआम कंपाउंड में घुसकर भारी सामान चुराने की कोशिश कर रहे हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top