भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चाईबासा में मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़:बड़ाजामदा ओपी पुलिस ने सात वाहन...




पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने बड़ाजामदा, नोवामुंडी और किरीबुरू क्षेत्रों में सक्रिय मोटरसाइकिल चोरी और छिनतई गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में सात चोरी की मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दयाल कुमार नाग उर्फ मंगरू (20), निवासी टंकीसाई बड़ाजामदा; संदीप पिंगुवा उर्फ पोटी उर्फ तितली (25), निवासी डुकासाई नोवामुंडी; और बॉबी दास (19), निवासी भट्ठीसाई बड़ाजामदा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में दयाल कुमार नाग और संदीप पिंगुवा को इस गिरोह का मास्टरमाइंड बताया गया है। ये दोनों पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। दरअसल, एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में कुछ युवक चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं और चोरी तथा छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू विनीत कुमार किंडो के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस दल ने बड़ाजामदा के टंकीसाई स्थित दयाल कुमार नाग के घर, नोवामुंडी के डुकासाई स्थित संदीप पिंगुवा के घर और बड़ाजामदा की लाल बिल्डिंग के समीप झाड़ियों में छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न कंपनियों की कुल सात चोरी की मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की गईं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top