भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चास मुफस्सिल थाना में सड़क दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज



बोकारो | धनबाद महुदा थाना क्षेत्र के तेलमच्चो निवासी मजदूर की मौत मामले में चास मु. ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में मृतक कोका के छोटे भाई रोहित रविदास ने सिटी थाना पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है। कहा है कि हरला व चास मु. थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित गरगा पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनके भाई को टक्कर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भी मौत की पुष्टि की। उन्होंने अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। चर्चा है कि मृतक की मौत दामोदर नदी स्थित भतुआ घाट में बालू लदे ट्रैक्टर से दबकर हुई है, पर बालू माफिया इसे दुर्घटना की शक्ल दे रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top