![]()
भास्कर न्यूज|रामगढ़ रामगढ़-रांची फोरलेन के चुटूपालू घाटी में एक बार फिर सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में अनियंत्रित ट्रक के गड्ढे में गिरने से खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने में जुट गई। वहीं, घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को रांची से ट्रक डीएल 01 एमए-3620 हजारीबाग की ओर जा रहा था। इस बीच घाटी में ब्रेक फेल होने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर पलट गया। इससे चालक व खलासी केबिन में फंस गए। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और हाइड्रा की मदद से ट्रक को हटाकर चालक व खलासी को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सक ने खलासी को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक का इलाज किया गया। मृतक की पहचान यूपी के एटा निवासी आकाश श्रीवास्तव के रूप में हुई। पुलिस सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को भी दे दी है।
Source link