भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चोरी व छिनतई की घटनाओं पर एसपी से मुलाकात कर रोकने...




गुमला | चेंंबर ऑफ़ कॉमर्स की पांचवी मासिक बैठक सिद्धिविनायक स्थित चेंबर कार्यालय में चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत सचिव प्रणय कुमार द्वारा पिछले बैठक में लिए गए प्रस्तावों की जानकारी दी गई। जिस पर अध्यक्ष ने एक-एक कर एक माह में किए गए कार्यों की जानकारी हाउस के सामने रखी। चेंबर के पंचम बैठक में मुख्य रूप से आम जनजीवन और खासकर व्यापारियों को हो रहे परेशानियों को देखते हुए माप तौल विभाग से मुलाकात कर कैंप लगवाने पर चर्चा हुई। साथ ही शहर में नो एंट्री से हो रही जाम की स्थिति से निपटने के लिए डीसी व एसपी से मिलकर विंडो की मांग रखने पर चर्चा हुई। वैश्विक संकट के कारण डीजल से चलने वाली जेनरेटर के लिए डीजल की व्यवस्था की मांग के लिए डीएसओ से बात करने पर सहमति बनी। साथ ही चेंबर का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर जिला मुख्यालय में आए दिन हो रही चोरी, छीनतई, गांधी मैदान पार्क बन रहा नशा का अड्डा व व्यापारियों के घर हो में हुई चोरी पर अविलंब दोषियों पर करवाई करने को लेकर प्रस्ताव रखा गया। बैठक में अध्यक्ष राजेश लोहानी ने कहा कि व्यपारियों के विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सबों को एकजुटता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया। बैठक की समाप्ति की घोषणा उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल ने की। बैठक में मुख्य रूप से दिनेश कुमार अग्रवाल,दामोदर कसेरा,सहित निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, चेंबर उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल व बबलू वर्मा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार ,पीआरओ प्रतीक अग्रवाल व रितेश गुप्ता,सहित लोग शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top