भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

छठ को लेकर पाकुड़ के बाजारों में उमड़ी भीड़:फल-सूप के दाम बढ़े,...




लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रविवार को पाकुड़ शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों और उनके परिजनों ने पूजा के लिए फल, सूप और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की। शहर के रेलवे फाटक और हाटपाड़ा स्थित दैनिक हाट में फल एवं पूजा सामग्री की कई दुकानें सजी थीं। इस वर्ष फल और पूजन सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गयी। बाजार में सेब 120 से 150 रुपये किलो, शरीफा 100 से 130 रुपये किलो, खीरा 80 से 100 रुपये किलो और केला 35 से 50 रुपये दर्जन बिक रहा था। वहीं, सूप की कीमत 120 से 150 रुपये प्रति पीस रही। महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से भी सूप की बिक्री की गयी। शहर में सुधा दूध के खुले काउंटर पर दूध और घी की खरीदारी के लिए भी लोग पहुंचे। शनिवार को खरना के बाद छठव्रतियों के घरों में प्रसाद ग्रहण करने के लिए आसपास के लोगों का पहुंचना जारी रहा। वहीं, छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले गेहूं की पिसाई कराने के लिए मिलों में भी लोगों की भीड़ लगी रही। घाटों पर सफाई और रोशनी की व्यवस्था छठ पर्व को लेकर शहर के विभिन्न घाटों को तैयार किया गया है। शनिवार शाम से ही घाटों पर रोशनी की व्यवस्था की गयी और शहर के प्रमुख स्थानों को सजाया गया। रविवार सुबह छठ पूजा समितियों के सदस्यों ने घाटों की सफाई करायी। नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने भी सुबह और शाम सफाई अभियान चलाया। स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सांसद विजय हांसदा ने शहर के कई छठ घाटों का दौरा किया और पूजा समितियों के सदस्यों से मिलकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं, लिट्टीपाड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक दिनेश मरांडी ने हिरणपुर प्रखंड के विभिन्न छठ तालाबों का निरीक्षण किया। रविवार को मालपहाड़ी ओपी थाना प्रभारी विवेक कुमार के नेतृत्व में भी छठ घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। घाटों की स्वच्छता के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रकाश और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं। पुलिस बल के साथ गोताखोर भी तैनात छठ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किये हैं। सभी प्रमुख घाटों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और जवानों की तैनाती की गयी है। शहर के कई घाटों पर गोताखोरों के साथ अग्निशमन दस्ते को भी तैनात किया गया है, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जा सके। प्रशासन की ओर से घाटों पर व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। पाकुड़ के कई छठ घाटों का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी है। शहर के ठाकुरबाड़ी छठ घाट पर सैकड़ों वर्षों से छठ पूजा की परंपरा चली आ रही है। वहीं, काली भषाण पोखर, टिनबंगला पोखर और शिव शीतला मंदिर पोखर में भी करीब 50 से 60 वर्षों से छठ पूजा आयोजित की जा रही है। इन घाटों पर हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top