भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

छठ पर घर आने की राह मुश्किल:9-12 नवंबर तक धनबाद आनेवाली ट्रेनों...




छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए कन्फर्म टिकट की समस्या खड़ी हो गई है। 9 से 12 नवंबर तक दिल्ली सहित दूसरे शहरों से धनबाद आने वाली सभी ट्रेनों की सभी श्रेणी में सीटें फुल हो चुकी हैं। ऐसी ही स्थिति रांची और जमशेदपुर आने वाली ट्रेनों में भी देखी जा रही है। धनबाद से बिहार जानेवाली ट्रेनों का भी यही हाल है। गंगा-दामोदर, मौर्य, वनांचल व पाटलिपुत्र एक्सप्रेस व रांची गोड्डा-एक्सप्रेस में भी सीटें नहीं बची हैं। लगभग 60 दिन पहले रिजर्वेशन करानेवालों को ही राहत मिल सकी है। सिर्फ धनबाद-पटना में 9 नवंबर को 3 एसी व 2 एसी में कुछ सीटें उपलब्ध हैं। बता दें कि छठ महापर्व नहाय खाय के साथ 13 नवंबर को शुरू हो रहा है। 14 को खरना, 15 को पहला और 16 नवंबर को दूसरा अर्घ्य है। बड़े शहरों की ओर लौटने में होगी परेशानी पूर्व से टिकट नहीं कटाने वालों को छठ के बाद धनबाद से दिल्ली, मुंबई, सूरत जैसे बड़े शहरों को लौटने में भी परेशानी होगी। धनबाद से प्रमुख शहरों को जाने वाली लगभग सभी वं नियमित ट्रेनें 16 नवंबर के बाद दो सप्ताह तक फुल हैं। वहीं कई शहरों के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों में भी जगह नहीं है। तत्काल टिकट व सड़क मार्ग ही विकल्प
धनबाद हो कर दूसरे शहरों से आने व बिहार जाने वाली सभी स्पेशल ट्रेनें भी फुल हो चुकी हैं। ऐसे में जिन्हें ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिला उनके पास धनबाद आने तथा बिहार जाने के लिए सिर्फ तत्काल का विकल्प का बचा है। बसों तथा निजी वाहनों से सड़क मार्ग द्वारा भी जा सकते हैं। गोमो होकर चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनें 03253 पटना- चर्लपल्ली : 30 नवंबर तक हर सोमवार व बुधवार
03254 चर्लपल्ली – पटना : 2 दिसंबर तक हर बुधवार
03255 चर्लपल्ली – पटना: 27 नवंबर तक हर शुक्रवार
08183 टाटा-बक्सर 24 नवंबर तक हर मंगलवार
08184 बक्सर-टाटा 25 नवंबर तक हर बधवार



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top