भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

छठ प्रसाद के लिए गेहूं सुखाने में जुटीं व्रती, महापर्व की तैयारी...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बोकारो में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। गोवर्धन पूजा और गोधन कुटाई की परंपरा निभाने के बाद अब व्रती महिलाएं छठ महापर्व की तैयारियों में जुट गई हैं। गुरुवार को घरों की छतों और आंगनों में छठ पूजा के प्रसाद के लिए गेहूं सुखाने का सिलसिला शुरू हो गया। छठ पूजा में प्रसाद की शुद्धता और पवित्रता का विशेष महत्व होता है। इसी कारण व्रती महिलाएं गेहूं धोने, साफ करने और सुखाने में विशेष सावधानी बरत रही हैं। साफ-सुथरे स्थानों पर गेहूं को धूप में सुखाया जा रहा है, ताकि इससे पारंपरिक प्रसाद ठेकुआ तैयार किया जा सके। छठ महापर्व में गेहूं सुखाने की परंपरा केवल प्रसाद बनाने की तैयारी नहीं, बल्कि श्रद्धा, पवित्रता और पारिवारिक आस्था का प्रतीक भी है। इस दौरान घरों में छठी मइया के गीत गूंजने लगते हैं और वातावरण भक्तिमय हो जाता है। महापर्व नजदीक आने के साथ ही बोकारो के घरों, गलियों और बाजारों में छठ की रौनक बढ़ने लगी है। व्रती श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य एवं छठी मइया की आराधना की तैयारियों में जुटी हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top