गुमला|घाघरा थाना क्षेत्र के अजियातु गांव में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा उस वक्त हो गया, जब घर की छत पर बने शौचालय से लौट रही 45 वर्षीय मांजे देवी अचानक नीचे गिर गईं। सुबह करीब 5 बजे की इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। बताया जा रहा है कि मांजे देवी रोज की तरह सुबह छत पर बने शौचालय का उपयोग करने गई थीं। वापसी के दौरान जैसे ही वह सीढ़ी की ओर बढ़ीं, उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे मुंह के बल नीचे जमीन पर आ गिरीं। गिरावट इतनी तेज थी कि उनका एक पैर बुरी तरह टूट गया, जबकि चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया गया।
Source link