Last Updated:
छपरा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन ने अपने गांव और आसपास के गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षित बनाने के उद्देश्य से अपने परिवार के सहयोग से रामकृष्ण मिशन आश्रम को 1 बीघा जमीन दान की. इसी जमीन पर बने आश्रम में बच्चों को निशुल्क शिक्षा, कपड़ा और बुनियादी चिकित्सा सुविधा दी जा रही है. आने वाले समय में यहां स्थायी रूप से निशुल्क इलाज की व्यवस्था करने की योजना है. फिलहाल बच्चों के लिए नियमित रूप से मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था चल रही है.
छपरा शहर ही नहीं, अब दूर-दराज के गांवों में भी गरीब तबके के बच्चों को शिक्षित करने के लिए सरकारी योजनाओं के साथ कई समाजसेवी और संस्थाएं सक्रिय है. मांझी प्रखंड के सलेमपुर गांव के पास रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा 150 से अधिक गरीब बच्चों को पूरी तरह निशुल्क शिक्षा दी जा रही है. यहां पढ़ने वाले बच्चों को पाठ्य सामग्री, यूनिफॉर्म और अन्य आवश्यक संसाधन भी मुफ्त उपलब्ध कराए जाते है. नामांकन भी पूरी तरह निशुल्क है.
इस क्षेत्र में शिक्षा संस्थान दूर-दूर होने के कारण आसपास के अधिकांश गरीब परिवार अपने बच्चों को आर्थिक अभाव में पढ़ा नहीं पाते और उन्हें कम उम्र में ही काम पर भेज देते है. इसी स्थिति को देखते हुए छपरा के मशहूर चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन ने रामकृष्ण मिशन आश्रम को 1 बीघा जमीन दान की, जिस पर लगभग 5 वर्षों से आश्रम संचालित हो रहा है और बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है. इसके साथ ही समय-समय पर यहां स्वास्थ्य जांच के लिए कैंप भी लगाया जाता है. जहां दूर-दूर से लोग इलाज कराने पहुंचते है.
सैकड़ों गरीब बच्चों की बदल रही है जिंदगी
छपरा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन ने अपने गांव और आसपास के गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षित बनाने के उद्देश्य से अपने परिवार के सहयोग से रामकृष्ण मिशन आश्रम को 1 बीघा जमीन दान की. इसी जमीन पर बने आश्रम में बच्चों को निशुल्क शिक्षा, कपड़ा और बुनियादी चिकित्सा सुविधा दी जा रही है. आने वाले समय में यहां स्थायी रूप से निशुल्क इलाज की व्यवस्था करने की योजना है. फिलहाल बच्चों के लिए नियमित रूप से मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था चल रही है.
लोकल 18 से बातचीत में सोमेश्वर धर्मानंद महाराज ने बताया कि रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा बच्चों को पूरी तरह निशुल्क शिक्षा दी जा रही है. उनका कहना है कि सबसे बड़ा दान शिक्षा का दान है. इसी सोच को प्राथमिकता देते हुए गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है. यहां नामांकन से लेकर पढ़ाई तक सब कुछ निशुल्क है.
उन्होंने बताया कि मांझी के सलेमपुर गांव में छपरा के मशहूर छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन द्वारा दान की गई 1 बीघा जमीन पर यह आश्रम बनाया गया है, जहां बच्चों को शिक्षित करने का कार्य लगातार चल रहा है. पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री, ड्रेस और ट्यूशन की सुविधा भी दी जाती है.
आने वाले दिनों में इसी परिसर से स्कूल के साथ-साथ निशुल्क अस्पताल भी संचालित करने की योजना है. फिलहाल महीने में 1 दिन डॉ. राजीव रंजन और डॉ. रवि शंकर द्वारा यहां निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण किया जाता है. आगे चलकर लाइब्रेरी, अस्पताल और ट्यूशन स्कूल के माध्यम से सेवा विस्तार की तैयारी है.
इस क्षेत्र के लोग छपरा शहर की दूरी के कारण न तो आसानी से अपने बच्चों का इलाज करा पाते हैं और न ही उन्हें अच्छी शिक्षा दिला पाते है. इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रामकृष्ण मिशन आश्रम के माध्यम से स्थानीय स्तर पर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है.