![]()
बोकारो | डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 के लीगल लिटरेसी क्लब की ओर से शनिवार को चास स्थित अनाथालय सहयोग विलेज का सामाजिक भ्रमण किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक संवेदनशीलता, सहानुभूति, सेवा और सहयोग जैसे मानवीय मूल्यों को व्यवहार में उतारने के लिए प्रेरित करना था। प्राचार्या अनुराधा सिंह के मार्गदर्शन में कक्षा 8 से 10वीं तक के विद्यार्थियों व शिक्षकों का दल शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी की परंपरा के अनुसार वैदिक हवन से हुई, जिसमें प्राचार्या अनुराधा सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाएं, संस्था के अधीक्षक अमित कुमार, उनके सहयोगी तथा सभी बच्चे शामिल हुए। विद्यार्थियों ने बाल अधिकार एवं गुड टच-बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली जागरुकता नाटक प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित बच्चों को गहराई से प्रभावित किया।
Source link