![]()
चंदनकियारी | संयुक्त किसान मोर्चा एवं संयुक्त ट्रेड यूनियनों की ओर से 1 मई को चंदनकियारी में मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया तथा मजदूरों ने शहीद चौक पर बाबा साहेब अंबेडकर एवं शहीदों की वेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान सभा के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ बनर्जी ने की, जबकि संचालन संयुक्त किसान मोर्चा चंदनकियारी के संयोजक जगन्नाथ रजवार ने किया।
Source link