भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जनगणना-2027 : चाईबासा में दो दिनी प्रशिक्षण शुरू, समन्वय पर जोर




भास्कर न्यूज| चाईबासा भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना के सफल संचालन और तैयारियों को लेकर नगर परिषद चाईबासा के सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी, सदर चाईबासा, ईरा जोरवाल ने जनगणना-2027 के महत्व और इसके सफल क्रियान्वयन से जुड़े बिंदुओं पर बात रखी। राष्ट्रीय प्रशिक्षक सत्येंद्र गुप्ता, संयुक्त निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, रांची ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, कार्यपालक पदाधिकारियों, सह चार्ज पदाधिकारियों और सहायक चार्ज पदाधिकारियों को जनगणना की प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं और तय दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उत्कर्ष कुमार ने कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में तय दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन जरूरी है। जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने सटीकता, सतर्कता और आपसी समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने प्रशिक्षण में मिली जानकारी का प्रभावी उपयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि समय पर काम पूरा करने के लिए जिला और प्रखंड स्तर पर बेहतर समन्वय जरूरी है। तय प्रक्रिया के अनुसार सभी काम पूरे करने होंगे। प्रशिक्षण में जनगणना निदेशालय, रांची से आए प्रशिक्षक आशीष कुमार, सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-II, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी फ्रांसिस कुजूर समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top