![]()
पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक व आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉ. रामेश्वर उरांव सोमवार को प्रखंड मुख्यालय भंडरा पहुंचे। जहां उन्होंने आमजनों व पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उनके विभिन्न समस्याओं का समाधान किया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, पेयजल, स्वास्थ, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन आदि से संबंधित कई आवेदन दिए। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से बात कर समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से जनता की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। प्रखंड मुख्यालयों में जाकर जनसुनवाई करने का उद्देश्य जनता की समस्याओं और कठिनाइयों को उनके द्वार तक जाकर समझना और उसका समाधान करना है। गठबंधन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाना है। इसके साथ बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक जरूरतों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक निधि के द्वारा भी विभिन्न कार्यों की प्रगति की जाएगी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, प्रमुख सुनीता कच्छप, प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत, युवा प्रदेश महासचिव विशाल डुंगडुंग, हमीद अंसारी, इम्तेयाज अंसारी, शशिकांत उरांव, हरिदास उरांव, चंदर उरांव, फगुवा उरांव, परमेश्वर उरांव, हसबुल खान, बिरसू उरांव, रंजन उरांव, काले उरांव, जमील अंसारी, शमीम अंसारी, गंगा उरांव, भद्र उरांव, बुद्धदेव उरांव, गरभु उरांव, दयानंद उरांव, गुलशन उरांव, सलाउदिन अंसारी, राजेश मिंज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Source link