भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जनरेटर के इंजन में फंस गए बाल, 18 साल की दीया की...


Last Updated:

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के ताहेरपुर में शुक्रवार रात जुलूस निकाला गया था. दीया भी इलाके के कई लोगों के साथ मौजूद थी. इस दौरान दीया अनजाने में चलती हुई इंजन वैन में जनरेटर के खुले हिस्से के पास चली गई. इसी बीच उसके लंबे बाल खुल गए और वे जनरेटर के अंदर चले गए. देखते ही देखते उसके बाल उलझ गए और दीया जनरेटर की चपेट में आ गई.

जनरेटर के इंजन में फंस गए बाल, 18 साल की दीया की दर्दनाक मौतZoom

काली पूजा उत्सव में जाते समय जेनरेटर के इंजन में बाल फंसने से 18 साल की दीया सरकार की मौत हो गई.

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के ताहेरपुर में काली पूजा उत्सव में जाते समय जेनरेटर के इंजन में बाल फंसने से 18 साल की लड़की की मौत हो गई. इस संबंध में पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि दीया सरकार नादिया के ताहेरपुर पुलिस स्टेशन के तहत बडकुल्ला के बापूजी नगर इलाके की रहने वाली थी. वह स्थानीय हाई स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी. शुक्रवार रात बडकुल्ला-II ग्राम पंचायत के बापूजी नगर पुरंदरपुर इलाके में एक जगह काली पूजा विसर्जन समारोह था.

रात में जुलूस निकाला गया था. दीया भी इलाके के कई लोगों के साथ मौजूद थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी लोग गरियापोटा घाट पर मूर्ति विसर्जन के बाद लौट रहे थे. इस दौरान दीया अनजाने में चलती हुई इंजन वैन में जनरेटर के खुले हिस्से के पास चली गई.

इसी बीच उसके लंबे बाल खुल गए और वे जनरेटर के अंदर चले गए. देखते ही देखते उसके बाल उलझ गए और दीया जनरेटर की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. वहां मौजूद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन उसे बचाने का कोई तरीका नहीं था.

बताया जा रहा है कि लड़की की मौके पर ही मौत हो गई. खबर मिलने पर तहेरेपुर थाने की पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई. शव को शक्तिनगर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल भेजा गया. शनिवार को उसी हॉस्पिटल में लड़की का पोस्टमार्टम किया जा रहा है.

पुलिस ने विसर्जन के लिए इस्तेमाल की गई सभी गाड़ियों और इंजन वैन को जब्त कर लिया है. गाड़ियों को पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है. हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है. अभी तक किसी को हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने की कोई खबर नहीं है.

इससे पहले, नादिया जिले के शांतिपुर में एक जुलूस के दौरान सोमा बिन नाम की एक युवती का एक्सीडेंट हो गया था, जब उसके खुले बाल गलती से एक जेनरेटर के पहियों में फंस गए थे. उसे गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है.

About the Author

साद बिन उमर

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top