भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

12 चुनिंदा स्टार्टअप फाउंडर्स में शामिल:रांची की बेटी श्रद्धा अग्रवाल रोम में...




झारखंड की बेटियां और बहुएं अब ग्लोबल मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। रांची के मोरहाबादी में पली-बढ़ीं और जमशेदपुर की बहू श्रद्धा अग्रवाल 18 और 19 नवंबर को इटली की राजधानी रोम में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘इंडिया-इटली बिजनेस एंड इनोवेशन फोरम’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में गए इस उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल में देशभर से महज 12 स्टार्टअप उद्यमियों का चयन हुआ है। पूरे पूर्वी भारत से इस ग्लोबल मंच पर जगह बनाने वाली श्रद्धा एकमात्र उद्यमी हैं। रोम से श्रद्धा ने बताया कि रोम समिट के बाद मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता झारखंड में रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। एआई आने के बाद रोजगार पैदा करना बहुत जरूरी है। मेरी कोशिश रहेगी कि राज्य के युवा इंजीनियरों को यहीं रहते हुए विश्व-स्तरीय एआई और टेक प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिले, ताकि प्रतिभा का पलायन रुके। मोरहाबादी से शुरू हुआ सफर, अब ग्लोबल पहचान मोरहाबादी निवासी प्रदीप जायसवाल और अनुराधा जायसवाल की बेटी श्रद्धा की शुरुआती शिक्षा रांची के सेक्रेड हार्ट स्कूल और डीएवी हेहल से हुई। इसके बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए वे पुणे गईं, जहां कैंपस प्लेसमेंट के जरिए प्रसिद्ध आईटी कंपनी सीटीएस में उनका चयन हुआ। शादी के बाद वे जमशेदपुर शिफ्ट हो गईं और वहां से एक यूएस-आधारित कंपनी के लिए वर्क फ्रॉम होम करने लगीं। दो दशकों से अधिक के ग्लोबल आईटी नेतृत्व अनुभव- जिसमें उन्होंने 3एम, सोनी और यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप जैसी फॉर्च्यून 500 कंपनियों के साथ काम किया। फिर उन्होंने खुद का उद्यम शुरू करने की ठानी। 2024 में रखी स्टार्टअप की नींव, न्यूजरूम ऑटोमेशन में भी महारत आईआईएम इंदौर की एलुमिनाई रहीं श्रद्धा ने वर्ष 2024 में जमशेदपुर में ‘इज्जकी टेक सॉल्यूशंस प्रा. लि.’ की स्थापना की। यह महिला-नेतृत्व वाली एआई कंपनी है, जो इंटेलिजेंट ऑटोमेशन, एआई एजेंट्स, कन्वर्सेशनल एआई और कस्टम सॉफ्टवेयर समाधान तैयार करती है। खास बात यह है कि उनकी कंपनी न्यूजरूम ऑटोमेशन के क्षेत्र में भी अत्याधुनिक तकनीकी समाधान दे रही है। आज उनकी कंपनी एनवीडिया इन्सेप्शन और गूगल फॉर स्टार्टअप्स जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक कार्यक्रमों का हिस्सा है। पिछले 15 वर्षों में एआई, डिजाइन थिंकिंग और उद्यमिता पर 150 से अधिक वर्कशॉप आयोजित कर चुकी हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top