भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जन जागरण केंद्र की महिला कृषक सरिता देवी को किया गया सम्मानित




भास्कर न्यूज | हजारीबाग भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईएआरआई), गौरियाकरमा के 12वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर जन जागरण केंद्र से जुड़ी विष्णुगढ़ प्रखंड की महिला कृषक सरिता देवी को सर्वश्रेष्ठ कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान आईसीएआर के उप महानिदेशक डॉ. डी.के. यादव व निदेशक सह उपकुलपति डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव ने प्रदान किया। सरिता देवी पूरे हजारीबाग जिले की एकमात्र महिला किसान रहीं। उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे बिरसा मुंडा एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की निदेशक भी हैं। वे किसानों को संगठित कर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, झारखंड के मार्गदर्शन में प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लिए लगातार प्रेरित कर रही हैं। जन जागरण केंद्र के सचिव संजय सिंह ने बताया कि यह सम्मान कृषि क्षेत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। संस्था विष्णुगढ़ प्रखंड के चलकरी, कलजारवा, भंडारी, टाटी झरिया और चूरचू सहित विभिन्न गांवों में रसायन-मुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों के साथ मिलकर कार्य कर रही है। इन गांवों में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जन जागरण केंद्र के सचिव संजय सिंह ने कहा कि सरिता देवी को मिला यह सम्मान केवल एक किसान का नहीं। यह उन सभी किसानों की मेहनत और समर्पण का सम्मान है, जो प्राकृतिक एवं रसायन-मुक्त खेती को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। भास्कर न्यूज | हजारीबाग भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) द्वारा हुल दिवस के अवसर पर 30 जून को हजारीबाग टाउन हॉल में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में पार्टी के महासचिव डी. राजा, राज्यसभा सांसद कॉमरेड पी. संतोष सहित कई वरिष्ठ नेता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस संबंध में जिला कार्यालय नवाबगंज में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन जिन उम्मीदों और संघर्षों के साथ हुआ था, वे आज कमजोर पड़ते दिख रहे हैं। जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर स्थानीय लोगों का अधिकार धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। इसे कॉर्पोरेट घरानों को सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा रोजगार के अभाव में पलायन को मजबूर हैं। सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं। जिला सचिव अनिरुद्ध कुमार ने आरोप लगाया कि हजारीबाग में कोयला, बालू और जमीन की लूट चरम पर है। विशेषकर बड़कागांव क्षेत्र में किसान वर्षों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन जनआंदोलन को नई दिशा देगा। यह उसे मजबूती भी देगा। सम्मेलन में पूर्व सांसद नागेंद्र नाथ ओझा, आदिवासी महासभा के महासचिव पशुपति कोल, एटक के अशोक यादव, लखनलाल महतो, दलित अधिकार मंच के महादेव राम, महिला समाज की सोनिया देवी, एआईवाईएफ के अर्जुन कुमार सहित कई नेता भाग लेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top