भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर का डिमना लेक का बैक साइड बना वीकेंड डेस्टिनेशन, परिवार के...


Last Updated:

Jamshedpur Tourist Place: शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी, काम का बढ़ता दबाव और रोजमर्रा की व्यस्तता के बीच हर कोई कुछ पल सुकून के बिताना चाहता है. पूरे सप्ताह काम करने के बाद छुट्टी के दिन लोग ऐसी जगह की तलाश करते हैं. जहां शांति हो, प्राकृतिक सुंदरता हो और अपने परिवार या खास दोस्तों के साथ आराम से समय बिताया जा सके. ऐसे लोगों के लिए इन दिनों जमशेदपुर का डिमना लेक बैक साइड एक पसंदीदा जगह बनता जा रहा है. यहां पर्यटकों की हमेशा भीड़ लगी रहती है.

अगर आप जमशेदपुर से बोड़ाम की ओर जाते हैं तो शहर से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर एक रास्ता डिमना लेक के बैक साइड की ओर जाता है. यहां पहुंचते ही शहर का शोर-शराबा पूरी तरह पीछे छूट जाता है. इस जगह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां भीड़ बहुत कम होती है, जिससे लोग प्रकृति के बीच शांति से समय बिता सकते हैं.

डिमना लेक के बैक साइड का नजारा किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं लगता है. यहां चारों ओर हरी-भरी घास की चादर फैली हुई है. सामने नीले रंग का शांत पानी दिखाई देता है. पानी के पीछे हरे-भरे पहाड़ और उनके ऊपर हर घंटे रंग बदलता आसमान इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है. सुबह और शाम के समय यहां का दृश्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. यही कारण है कि कई लोग यहां सिर्फ प्रकृति का आनंद लेने और कुछ पल सुकून के बिताने पहुंचते हैं.

इन दिनों यहां बड़ी संख्या में लोग मछली पकड़ने भी आ रहे हैं. कई लोग अपने साथ खाने-पीने का सामान लेकर आते हैं और घंटों झील किनारे बैठकर समय बिताते हैं. कुछ लोग मछलियों को दाना खिलाते हैं तो कुछ लोग सिर्फ शांत माहौल का आनंद लेते हैं. यहां का वातावरण इतना शांत है कि कुछ देर बैठने के बाद ही मन हल्का महसूस होने लगता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पहुंचे महेश बताते हैं कि वह अक्सर छुट्टियों के दिन डिमना लेक बैक साइड मछली पकड़ने आते हैं. उनके अनुसार मछली पकड़ना सिर्फ एक शौक नहीं है, बल्कि यह उनके लिए मानसिक शांति पाने का एक तरीका भी है. वह कहते हैं कि जब वह झील किनारे बैठते हैं, तो काम का तनाव और रोजमर्रा की चिंताएं अपने आप दूर हो जाती हैं.

प्रकृति के बीच बैठकर उन्हें काफी सुकून मिलता है और मन पूरी तरह शांत हो जाता है.अगर आप भी शहर की भीड़, ट्रैफिक और तनाव से कुछ समय के लिए दूर जाना चाहते हैं, तो डिमना लेक का बैक साइड आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत माहौल और ठंडी हवा हर किसी को कुछ पल सुकून से जीने का मौका देती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top