भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर की जैस्मिन गुड़िया का कमाल, दोस्तों संग शुरू किया हैंडमेड एक्सेसरीज...


Last Updated:

Jasmine Gudiya Jamshedpur: आज के समय में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों के लिए अपने हुनर को पहचान दिलाने और कारोबार शुरू करने का भी बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है. जहां कई लोग घंटों सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं, वहीं कुछ लोग इसी माध्यम से अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. ऐसी ही एक कहानी है जमशेदपुर की रहने वाली जैस्मिन गुड़िया की, जिन्होंने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर हैंडमेड फैशन और क्राफ्ट की दुनिया में एक अनोखी शुरुआत की है.

जैस्मिन और उनकी टीम ने मिलकर ‘हैंडमेड एक्सेसरीज’ नाम से एक खास प्लेटफॉर्म तैयार किया है. इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां मॉडर्न डिजाइन को पारंपरिक और स्थानीय कला के साथ जोड़कर नए अंदाज में पेश किया जाता है. उनका उद्देश्य सिर्फ फैशन प्रोडक्ट बेचना नहीं, बल्कि झारखंड की कला और संस्कृति को नए रूप में लोगों तक पहुंचाना भी है.

उनके द्वारा तैयार किए जाने वाले प्रोडक्ट पूरी तरह हैंडमेड होते हैं. इसमें फैब्रिक और ऑक्सिडाइज मटेरियल से बनी ज्वेलरी लोगों को काफी पसंद आ रही है. इसके अलावा टीम एंब्रॉयडरी और बीड वर्क के जरिए हर प्रोडक्ट को अलग और आकर्षक बनाने की कोशिश करती है. खास बात यह है कि प्रोडक्ट बनाने की प्रक्रिया के वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए जाते हैं, जिससे लोग उनके काम को करीब से देख पाते हैं.

जैस्मिन की टीम केवल ज्वेलरी तक सीमित नहीं है. वे ब्रेसलेट, एंकलेट और इन दिनों ट्रेंड में चल रही एआई डिजाइन से प्रेरित फिंगर रिंग भी तैयार कर रही हैं. इसके साथ ही उनके द्वारा बनाए गए शर्ट और बैग में झारखंड की पारंपरिक कला और स्थानीय पहचान की झलक देखने को मिलती है. यही वजह है कि उनके डिजाइन युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा टीम वुडन क्राफ्ट और फोन चार्म्स जैसे प्रोडक्ट पर भी काम कर रही है, जो आज के समय में काफी ट्रेंड में हैं. हर प्रोडक्ट में हाथों की मेहनत और क्रिएटिविटी साफ दिखाई देती है, जिससे ग्राहकों को एक अलग अनुभव मिलता है.

सबसे खास बात यह है कि यह टीम सिर्फ जमशेदपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे भारत में अपने प्रोडक्ट की डिलीवरी कर रही है. जो लोग इन हैंडमेड और ट्रेडिशनल टच वाले डिजाइन को खरीदना चाहते हैं, वे इनसे संपर्क कर ऑर्डर कर सकते हैं. जैस्मिन और उनकी टीम यह साबित कर रही है कि अगर सोच नई हो और मेहनत लगातार की जाए, तो सोशल मीडिया से भी एक बड़ी पहचान बनाई जा सकती है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top