भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर के युवाओं के लिए खुशखबरी, टाटा स्टील दे रही है ट्रेनिंग...


Last Updated:

Tata Steel Apprenticeship: टाटा स्टील ने जमशेदपुर वर्क्स और टिनप्लेट डिवीजन में वर्ष 2026 के लिए एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है. बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई, बीएससी (रसायन विज्ञान), बीबीए और एसटी वर्ग के बीए स्नातक अभ्यर्थी 23 जुलाई रात 11:45 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का औद्योगिक प्रशिक्षण और नियमानुसार स्टाइपेंड मिलेगा. आवेदन के लिए पासआउट वर्ष 2021 या उसके बाद का होना चाहिए.

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. टाटा स्टील ने वर्ष 2026 के लिए एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती जमशेदपुर वर्क्स और टिनप्लेट डिवीजन के लिए की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार 23 जुलाई की रात 11:45 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अप्रेंटिसशिप अधिनियम, 1961 के तहत संचालित होगा. चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण अवधि के दौरान कंपनी की ओर से नियमानुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.

कौन कर सकते हैं आवेदन
कंपनी की ओर से जारी सूचना के अनुसार बीटेक, डिप्लोमा और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. बीटेक और डिप्लोमा अभ्यर्थियों के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेटलर्जिकल और प्रोडक्शन इंजीनियरिंग शाखाएं निर्धारित की गई हैं. वहीं आईटीआई के फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट और वेल्डर ट्रेड के उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं. इसके अलावा बीएससी (रसायन विज्ञान) और कंप्यूटर ज्ञान के साथ बीबीए करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं.

बीए स्नातकों को भी आवेदन का मौका
कंपनी ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के बीए स्नातकों को भी आवेदन करने का अवसर दिया है. इससे अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण का लाभ मिल सकेगा. टाटा स्टील ने पात्रता को लेकर भी कुछ जरूरी शर्तें तय की हैं. उम्मीदवार का पासआउट वर्ष 2021 या उसके बाद का होना चाहिए. इसके अलावा जो छात्र वर्ष 2026 में अपनी अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं. इससे हाल के वर्षों में पढ़ाई पूरी करने वाले युवाओं को अच्छा अवसर मिलेगा.

उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है. अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 2001 से 1 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए. इससे अधिक या कम आयु वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकेंगे. कंपनी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले अपनी जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और सभी जरूरी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें. इससे आवेदन के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

कौन से दस्तावेज जरूरी
टाटा स्टील ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले किसी संस्थान में अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली है या बीच में प्रशिक्षण छोड़ दिया है, वे इस कार्यक्रम के लिए पात्र नहीं होंगे. इसके अलावा उम्मीदवार के पास आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता और पैन कार्ड होना अनिवार्य है. चयन और स्टाइपेंड का भुगतान इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर किया जाएगा.

तकनीकी कौशल में सुधार
टाटा स्टील और टिनप्लेट में अप्रेंटिसशिप को युवाओं के लिए उद्योग जगत में अनुभव हासिल करने का बेहतरीन अवसर माना जाता है. प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को वास्तविक औद्योगिक माहौल में काम सीखने का मौका मिलेगा. इससे उनके तकनीकी कौशल में सुधार होगा और भविष्य में रोजगार मिलने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी. ऐसे में जो युवा निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, वे 23 जुलाई की अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर इस सुनहरे अवसर का लाभ जरूर उठाएं.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top