भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर में खरकई नदी से डूबा किशोर:नहाने पहुंचे कुछ लोगों की पड़ी...




जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित खरकई नदी से शनिवार सुबह एक अज्ञात किशोर का शव बरामद हुआ। बड़ौदा घाट के पास मिले इस शव से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान करने में जुटी है। मृतक की उम्र लगभग 16 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ स्थानीय लोग खरकई नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में छटपटाते किशोर पर पड़ी। लोगों ने उसे तत्काल नदी से बाहर निकाला। नदी से बाहर निकालने पर चल रही थी सांसें
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाहर निकालने के समय किशोर की सांसें चल रही थीं और उसे बचाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है, ताकि किशोर की पहचान सुनिश्चित की जा सके। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह नदी तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top