भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर में गुलबर्ग-सोनमर्ग वाली फीलिंग! हरियाली, शांति, होम स्टे और लोकल फूड…नहीं...


X

Dhaikusum

जमशेदपुर में गुलबर्ग-सोनमर्ग वाली फीलिंग! हरियाली, शांति, होम स्टे और लोकल फूड

 

arw img

जमशेदपुर के आसपास घूमने की जगह की तलाश में हैं तो शहर से करीब 60-70 किमी दूर ढाई कुसुम गांव आ सकते हैं. यहां के नजारे किसी फिल्मी सेट जैसे लगते हैं. इतनी हरियाली, इतनी शांति कि आने के बाद यहां से जाने का दिल नहीं करेगा. स्टे करना हो, लॉन्ग ड्राइव पर आना हो या केवल वीकेंड के लिए, यह जगह हर लिहाज से परफेक्ट है. यहां का तापमान इतना अच्छा होता है कि पंखा, एसी, कूलर किसी की जरूरत नहीं पड़ती. बैग पैक करिए और यहां के होम स्टे में रुककर कुछ दिन बिताइये. नेचर से ऐसा कनेक्शन महसूस करेंगे कि दिल-दिमाग दोनों तरोताजा हो जाएंगे. बंगाल की सीमा पर होने के कारण यहां कोलकाता से भी टूरिस्ट आते हैं. लोकल खाने का स्वाद भी मिलेगा और सुकून भी. जमशेदपुर से घाटशिला हाईवे की ओर बढ़ते हुए दालभूमगढ़ चौक के गोल चक्कर से बाईं ओर मुड़ने पर इस गांव का रास्ता जाता है. 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top