भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जसीडीह होकर चलने वाली 3 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, जुलाई और अगस्त में...


Last Updated:

आसनसोल मंडल के मथुरापुर स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत का काम होना है. इसके लिए जुलाई और अगस्त में कई दिनों तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इस कारण जसीडीह होकर चलने वाली तीन मेमू पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी. रेलवे ने यात्रियों से इसके अनुसार यात्रा प्लान करने की अपील की है.

ख़बरें फटाफट

जसीडीह होकर चलने वाली 3 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई दिनों तक परिचालन प्रभावितZoom

भारतीय रेल की फाइल फोटो

देवघर: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है. मंडल के झाझा-सीतारामपुर खंड में ट्रैक के रखरखाव का काम शुरू होने जा रहा है. यह कार्य मथुरापुर स्टेशन सीमा की डाउन लाइन पर परमानेंट क्वालिटी रिपेयर स्कीम (PQRS) के तहत किया जाएगा. ट्रैक अनुरक्षण कार्य को सुरक्षित तरीके से संपन्न करने के लिए रेलवे ने भारी ट्रैफिक ब्लॉक लेने का फैसला किया है.

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, यह ब्लॉक जुलाई और अगस्त महीने की विभिन्न तिथियों में लागू रहेगा. इसके तहत कुल 11 दिनों तक रेल परिचालन प्रभावित होगा. ब्लॉक की अवधि दोपहर 14:00 बजे से शाम 17:30 बजे तक यानी कुल 3.5 घंटे की होगी. यह ब्लॉक आवश्यक ट्रैक रखरखाव कार्यों को पूरा करने, रेलवे संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने तथा भविष्य में रेल परिचालन को अधिक सुचारु बनाने के उद्देश्य से लिया जा रहा है.

इन तारीखों पर लिया जाएगा ट्रैफिक ब्लॉक

रेलवे ने ब्लॉक के लिए जुलाई और अगस्त 2026 की तिथियां तय कर दी हैं. यह ब्लॉक निम्नलिखित दिनों में प्रभावी रहेगा:

  • जुलाई 2026 की तिथियां: 9 जुलाई, 13 जुलाई, 16 जुलाई, 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई और 30 जुलाई.
  • अगस्त 2026 की तिथियां: 3 अगस्त, 6 अगस्त, 10 अगस्त और 13 अगस्त.

तीन मेमू ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह निरस्त

इस 3.5 घंटे की ब्लॉक अवधि के दौरान इस रूट पर चलने वाली कई लोकल ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने उपर्युक्त सभी 11 तिथियों के लिए निम्नलिखित मेमू (MEMU) ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त (कैंसिल) करने की घोषणा की है:

  • ट्रेन संख्या 63546: जसीडीह–अंडाल मेमू
  • ट्रेन संख्या 63509: बर्द्धमान–झाझा मेमू
  • ट्रेन संख्या 63510: झाझा–बर्द्धमान मेमू

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस रूट पर निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना इसी शेड्यूल के अनुरूप बनाएं. ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top