भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विवादित जमीन पर प्लॉटिंग का आरोप, हाईकोर्ट में मामला लंबित होने के...



लोहरदगा| सदर थाना क्षेत्र के जुरिया गांव में विवादित भूमि को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। जुरिया निवासी शिवा उरांव ने आरोप लगाया है कि हाईकोर्ट में मामला लंबित रहने के बावजूद 30 जून को करीब 300 लोग जेसीबी मशीन के साथ उनकी रैयती जमीन पर पहुंचकर प्लॉटिंग करने लगे। सूचना देने के बावजूद प्रशासन समय पर नहीं पहुंचा। उनका आरोप है कि 1 जुलाई को दोबारा बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विरोध करने पर मारपीट व छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया। शिवा उरांव ने बताया कि संबंधित भूमि का मामला झारखंड हाईकोर्ट में द्वितीय अपील संख्या 591/2015 के तहत लंबित है। उन्होंने उपायुक्त, एसपी, एसडीओ व अंचलाधिकारी से विवादित भूमि पर धारा-144 लागू करने, मापी, दाखिल-खारिज एवं बिक्री पर रोक लगाने तथा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इधर, अंचल प्रशासन की वर्ष 2018 की जांच रिपोर्ट में भी संबंधित भूमि को विवादित बताया गया था। रिपोर्ट में हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय तक मापी कार्य स्थगित रखने की अनुशंसा की गई थी। इसके बावजूद विवादित भूमि पर गतिविधियां जारी रहने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top