भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास घर की तलाश? रेल कर्मचारियों के लिए...


Last Updated:

टाटानगर रेलवे स्टेशन के नजदीक किराये का मकान ढूंढने वालों के लिए कीताडीह सबसे बेस्ट इलाका है. यह स्टेशन से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर है. यहां शुरुआत में मात्र 2,000 रुपये महीने से रेंट शुरू हो जाता है. यह क्षेत्र रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बेहद सुरक्षित और सुविधाजनक है.

टाटानगर रेलवे स्टेशन पूर्वी भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है, जहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है. स्टेशन और रेलवे से जुड़े विभिन्न विभागों में करीब 1000 से अधिक रेल कर्मचारी कार्यरत हैं. इनमें से कई कर्मचारी जमशेदपुर के बाहर से यहां नौकरी करने आते हैं. कुछ कर्मचारी अकेले रहते हैं, जबकि कई अपने परिवार के साथ शहर में बसना पसंद करते हैं. ऐसे में उनके लिए स्टेशन के आसपास एक सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती आवासीय क्षेत्र की तलाश सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है.

यदि आप भी टाटानगर रेलवे स्टेशन के नजदीक किराये के मकान की तलाश कर रहे हैं, तो कीताडीह इलाका आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यह क्षेत्र स्टेशन से मात्र लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे रेल कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने-जाने में काफी सुविधा होती है. कम दूरी होने के कारण समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होती है.

कीताडीह की सबसे बड़ी खासियत यहां उपलब्ध किराये के मकानों की विविधता है. चाहे आप बैचलर हों या परिवार के साथ रहने की योजना बना रहे हों, यहां हर जरूरत के अनुसार मकान उपलब्ध हैं. किराये की शुरुआत लगभग 2,000 रुपये प्रतिमाह से होती है, जबकि बेहतर सुविधाओं वाले बड़े और फुली फर्निश्ड मकानों का किराया 20,000 रुपये तक पहुंच सकता है. लोगों को यहां सिंगल रूम, 1BHK, 2BHK और बड़े पारिवारिक मकानों के कई विकल्प आसानी से मिल जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सुविधाओं की बात करें तो इस इलाके में टाइल्स और मार्बल फ्लोरिंग वाले आधुनिक मकान भी उपलब्ध हैं. कई घरों में फर्नीचर, पानी की व्यवस्था, पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाएं पहले से मौजूद रहती हैं. यही कारण है कि रेलवे कर्मचारियों के अलावा निजी कंपनियों में काम करने वाले लोग भी इस इलाके को पसंद करते हैं.

परिवार के साथ रहने वालों के लिए भी कीताडीह एक आदर्श क्षेत्र माना जाता है. यहां से दो से तीन किलोमीटर के दायरे में शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूल स्थित हैं. सेंट जेवियर्स स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और केरला पब्लिक स्कूल जैसे शिक्षण संस्थान बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए उपलब्ध हैं. इससे अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई को लेकर अतिरिक्त चिंता नहीं करनी पड़ती.

इसके अलावा कीताडीह के चारों ओर बाजार, दैनिक जरूरतों की दुकानें, मेडिकल स्टोर और अन्य आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं. पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह और अच्छी कनेक्टिविटी इस इलाके को और भी आकर्षक बनाती है. यही वजह है कि टाटानगर रेलवे स्टेशन के नजदीक रहने की इच्छा रखने वाले रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए कीताडीह आज एक पसंदीदा और भरोसेमंद आवासीय विकल्प बन चुका है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top