दुमका | दुमका| सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजीव रंजन ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपे अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य और पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है। राजीव रंजन ने करीब एक वर्ष पहले कुलसचिव पद की जिम्मेदारी संभाली थी और उनका कार्यकाल अभी एक वर्ष और शेष था। कुलसचिव के इस्तीफे के बाद कुलपति ने विश्वविद्यालय के सीसीडीसी अब्दुल सत्तार को कुलसचिव पद का प्रभार देने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन में अचानक हुए इस बदलाव को लेकर शिक्षक व कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल इस्तीफे के पीछे की वास्तविक वजहों को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Source link